सासनी में 12 अप्रैल को निकलेगी श्री अक्रूर जी महाराज की 22वीं भव्य शोभायात्रा
सासनी: वार्ष्णेय समाज द्वारा श्री अक्रूर जी महाराज की जयंती के उपलक्ष्य में 12 अप्रैल 2026 को 22वीं भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस आयोजन को लेकर समाज में उत्साह का माहौल है और तैयारियां जोरों पर हैं।
शोभायात्रा गोला कुआं महादेव मंदिर, सासनी से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए भव्य रूप में निकलेगी।
📅 दिनांक: 12 अप्रैल 2026 (रविवार)
⏰ समय: सायं 5 बजे से
📍 स्थान: गोला कुआं महादेव मंदिर, सासनी
इस अवसर पर समाज के गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रहेगी। शोभायात्रा के सफल आयोजन के लिए वार्ष्णेय युवा संगठन द्वारा तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
आयोजन समिति
- श्री सुनील वार्ष्णेय जी – शोभा यात्रा संयोजक
- श्री संजय वार्ष्णेय जी – सहसंयोजक
- श्री नरेश वार्ष्णेय जी – सहसंयोजक
- श्री ममताेश वार्ष्णेय जी – सहसंयोजक
समाज के सभी लोगों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस भव्य शोभायात्रा को सफल बनाएं।
वार्ष्णेय युवा संगठन, सासनी के अध्यक्ष निशांत वार्ष्णेय ने बताया कि शोभायात्रा का उद्घाटन संगठन के संरक्षक एवं सासनी नगर पालिका अध्यक्ष राजीव वार्ष्णेय द्वारा किया जायगा।
🙏 “आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनन्दन है” 🙏
निवेदक
