Summary

सासनी में 12 अप्रैल 2026 को श्री अक्रूर जी महाराज की 22वीं भव्य शोभायात्रा निकलेगी। वार्ष्णेय समाज द्वारा भव्य आयोजन की तैयारियां पूरी, जानें पूरी जानकारी।

Article Body

 

 

सासनी में 12 अप्रैल को निकलेगी श्री अक्रूर जी महाराज की 22वीं भव्य शोभायात्रा

सासनी: वार्ष्णेय समाज द्वारा श्री अक्रूर जी महाराज की जयंती के उपलक्ष्य में 12 अप्रैल 2026 को 22वीं भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस आयोजन को लेकर समाज में उत्साह का माहौल है और तैयारियां जोरों पर हैं।

शोभायात्रा गोला कुआं महादेव मंदिर, सासनी से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए भव्य रूप में निकलेगी।

📅 दिनांक: 12 अप्रैल 2026 (रविवार)

⏰ समय: सायं 5 बजे से

📍 स्थान: गोला कुआं महादेव मंदिर, सासनी

इस अवसर पर समाज के गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रहेगी। शोभायात्रा के सफल आयोजन के लिए वार्ष्णेय युवा संगठन द्वारा तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

आयोजन समिति

  • श्री सुनील वार्ष्णेय जी – शोभा यात्रा संयोजक
  • श्री संजय वार्ष्णेय जी – सहसंयोजक
  • श्री नरेश वार्ष्णेय जी – सहसंयोजक
  • श्री ममताेश वार्ष्णेय जी – सहसंयोजक

समाज के सभी लोगों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस भव्य शोभायात्रा को सफल बनाएं।

वार्ष्णेय युवा संगठन, सासनी के अध्यक्ष निशांत वार्ष्णेय ने बताया कि शोभायात्रा का उद्घाटन संगठन के संरक्षक एवं सासनी नगर पालिका अध्यक्ष राजीव वार्ष्णेय द्वारा किया जायगा।

🙏 “आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनन्दन है” 🙏

निवेदक

सासनी में 12 अप्रैल को श्री अक्रूर जी की 22वीं भव्य शोभायात्रा | Varshney News

Comments

TOPICS MENTIONED IN THIS ARTICLE

About the Author(s)

  • Deepesh Kurma Varshney photo

    Deepesh Kurma Varshney

    Columnist

    दीपेश कुमार वार्ष्णेय सासनी के प्रतिष्ठित व्यवसायी और "साईं सिरामिक (टाइल्स शोरूम)" के संस्थापक हैं। अपनी व्यापारिक कुशलता के साथ-साथ आप सामाजिक उत्थान के प्रति भी पूर्णतः समर्पित हैं। वर्तमान में आप वार्ष्णेय समाज, सासनी के सक्रिय स्तंभ होने के साथ-साथ वीवीएस राष्ट्रीय संगठन (पंजी.) हाथरस इकाई में 'कार्यवाहक जिला संगठन मंत्री' के रूप में अपनी महत्वपूर्ण सेवाएँ दे रहे हैं। वार्ष्णेय समाज के सर्वांगीण विकास और जनकल्याण के प्रति आपकी अटूट प्रतिबद्धता इनके व्यक्तित्व की पहचान है। इस वेबसाइट के माध्यम से आप समाज को नई दिशा देने वाले ज्ञानवर्धक लेख नियमित रूप से साझा करते हैं।

    View all articles by Deepesh Kurma Varshney

NGO News 4 You: Latest News and Updates about your Community — Get the latest news and updates from India and around the world on Ngo News 4 You. Stay informed and stay ahead with our breaking news and in-depth analysis