News Blog Fact Check Press Release Jobs Event Product FAQ Local Business Lists Live Music Recipe

आगरा में श्री अक्रूर जी मूर्ति अनावरण 11 अप्रैल 2026 | वेबसाइट लॉन्चिंग कार्यक्रम

आगरा में 11 अप्रैल 2026 को श्री अक्रूर जी की मूर्ति का भव्य अनावरण और श्री वार्ष्णेय सभा की वेबसाइट लॉन्चिंग कार्यक्रम आयोजित होगा। जानें समय, स्थान और पूरी जानकारी।

Published on

 

 

आगरा में 11 अप्रैल को श्री अक्रूर जी की मूर्ति का अनावरण एवं वेबसाइट लॉन्चिंग कार्यक्रम

आगरा: श्री वार्ष्णेय सभा, आगरा (रजि.) के तत्वावधान में 11 अप्रैल 2026 को श्री अक्रूर जी की भव्य मूर्ति का अनावरण एवं श्री वार्ष्णेय सभा आगरा की आधिकारिक वेबसाइट का उद्घाटन (लॉन्चिंग) कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस पावन अवसर पर समाज के सभी बंधुओं से सादर उपस्थित रहने का आग्रह किया गया है।

कार्यक्रम का आयोजन अक्रूर चौक (पश्चिम पुरी चौराहा), शास्त्रीपुरम, आगरा में किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 10 बजे से होगी, जिसके पश्चात दोपहर 12 बजे से प्रसाद वितरण एवं भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

इस भव्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय श्री नवीन जैन जी (सांसद, राज्यसभा) उपस्थित रहेंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में माननीय श्री महेश चन्द्र गुप्ता जी (पूर्व राज्य मंत्री एवं विधायक) तथा श्रीमती पूनम राजपूत जी (पार्षद) भी शामिल होंगी।

कार्यक्रम के आयोजन में अध्यक्ष दाऊदयाल गुप्ता एवं मंत्री विनोद कुमार गुप्ता सहित समस्त कार्यकारिणी एवं पदाधिकारियों की सक्रिय भूमिका रहेगी।

आयोजकों ने समाज के सभी लोगों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन को सफल बनाएं और कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं।


क्या आपने अक्रूर चौक, आगरा का ये ऐतिहासिक कार्यक्रम सुना? 🤔
11 अप्रैल को होने जा रहा है खास अनावरण समारोह 👇

👉 पूरी खबर यहां पढ़े

Want to engage with this content?

Like, comment, or share this article on our main website for the full experience!

Go to Main Website for Full Features

Vinod Kumar Gupta

columnist

आगरा में वार्ष्णेय समाज का चेहरा और प्रमुख समाजसेवी विनोद कुमार गुप्ता जी आगरा निवासी हैं। आपने वार्ष्णेय समाज में अपनी समाजसेवा और विभिन्न संस्थाओं में पदाधिकारी के रूप में अपनी साख बनायी है। आप वर्तमान में श्री वार्ष्णेय सभा, आगरा (रजि.) के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हैं और आपके लेख वार्ष्णेय कल्याण पत्रिका में प्रकाशित नियमित रूप से प्रकाशित होते हैं

More by this author →

NGO News 4 You: Latest News and Updates about your CommunityGet the latest news and updates from India and around the world on Ngo News 4 You. Stay informed and stay ahead with our breaking news and in-depth analysis

👉 Read Full Article on Website