Article Body
आगरा में 11 अप्रैल को श्री अक्रूर जी की मूर्ति का अनावरण एवं वेबसाइट लॉन्चिंग कार्यक्रम
आगरा: श्री वार्ष्णेय सभा, आगरा (रजि.) के तत्वावधान में 11 अप्रैल 2026 को श्री अक्रूर जी की भव्य मूर्ति का अनावरण एवं श्री वार्ष्णेय सभा आगरा की आधिकारिक वेबसाइट का उद्घाटन (लॉन्चिंग) कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस पावन अवसर पर समाज के सभी बंधुओं से सादर उपस्थित रहने का आग्रह किया गया है।
कार्यक्रम का आयोजन अक्रूर चौक (पश्चिम पुरी चौराहा), शास्त्रीपुरम, आगरा में किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 10 बजे से होगी, जिसके पश्चात दोपहर 12 बजे से प्रसाद वितरण एवं भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
इस भव्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय श्री नवीन जैन जी (सांसद, राज्यसभा) उपस्थित रहेंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में माननीय श्री महेश चन्द्र गुप्ता जी (पूर्व राज्य मंत्री एवं विधायक) तथा श्रीमती पूनम राजपूत जी (पार्षद) भी शामिल होंगी।
कार्यक्रम के आयोजन में अध्यक्ष दाऊदयाल गुप्ता एवं मंत्री विनोद कुमार गुप्ता सहित समस्त कार्यकारिणी एवं पदाधिकारियों की सक्रिय भूमिका रहेगी।
आयोजकों ने समाज के सभी लोगों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन को सफल बनाएं और कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं।
क्या आपने अक्रूर चौक, आगरा का ये ऐतिहासिक कार्यक्रम सुना? 🤔
11 अप्रैल को होने जा रहा है खास अनावरण समारोह 👇
👉 पूरी खबर यहां पढ़े

Comments