Summary

akrurji-smriti-bhavan-vrindavan

Article Body

 

श्री अक्रूरजी स्मृति भवन 8.5 करोड़ की लागत से बनेगा

550 वर्ग गज में बनेगा आधुनिक भवन, दो साल में पूरा करने का लक्ष्य

-------------

वृंदावन में बनेगा श्री अक्रूरजी स्मृति भवन | लागत ₹8.5 करोड़

------------

वृंदावन: श्री अक्रूर जी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा श्री अक्रूरजी स्मृति भवन के निर्माण हेतु नींव पूजन एवं शिलान्यास समारोह का आयोजन वात्सल्य ग्राम के सामने अक्रूर धाम रोड पर किया गया।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मेयर अलीगढ़ आशुतोष वार्ष्णेय, चेयरमैन सासनी राजीव वार्ष्णेय एवं आरके गुप्ता उपस्थित रहे। आचार्य अभिनव शर्मा द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत पूजन सम्पन्न कराया गया।

ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र कुमार गुप्ता 'तूफान' ने बताया कि भवन की रजिस्ट्री पूर्व में हो चुकी है तथा मानचित्र मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण द्वारा स्वीकृत किया जा चुका है।

राष्ट्रीय महामंत्री नेमी चन्द वार्ष्णेय ने जानकारी दी कि इस भवन के निर्माण से पूरे भारत के वार्ष्णेय समाज को मांगलिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों के लिए एक आधुनिक सुविधा प्राप्त होगी।

8.5 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस भवन में 44 एसी कमरे, रेस्टोरेंट, किचन एवं विशाल हॉल की व्यवस्था की जाएगी। निर्माण कार्य को दो वर्षों में पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है।

कोषाध्यक्ष मनोज कुमार वार्ष्णेय ने बताया कि वरिष्ठ नागरिकों के लिए 11 लाख रुपये की लागत से विशेष कक्ष बनाने की घोषणा डॉ. अशोक कुमार वार्ष्णेय द्वारा की गई।

इसके अतिरिक्त 5 लाख रुपये की लागत वाले कमरों के निर्माण हेतु नन्नूमल गुप्ता, कपिल कुमार, एच.एस. वार्ष्णेय, ई. दिनेश वार्ष्णेय, राजेश्वरी अत्रि एवं चंद्रकला अत्रि ने सहयोग की घोषणा की।

ट्रस्ट ने सभी समाज बंधुओं से अपील की कि वे इस निर्माण कार्य में बढ़-चढ़कर सहयोग करें।

कार्यक्रम में गिरीश गुप्ता, प्रेमचंद वार्ष्णेय, महेश वार्ष्णेय, योगेश कुमार वार्ष्णेय, कुंजबिहारी गुप्ता, मुनेश कुमार गुप्ता, भुवनेश कुमार वार्ष्णेय सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Comments

TOPICS MENTIONED IN THIS ARTICLE

About the Author(s)