Article Body
श्री वार्ष्णेय सभा मेरठ द्वारा होली उत्सव एवं श्री अक्रूर जी जयंती का भव्य आयोजन
मेरठ: श्री वार्ष्णेय सभा मेरठ द्वारा होली के उत्सव एवं श्री अक्रूर जी जयंती का आयोजन 5 अप्रैल को सायं 5 बजे बालेराम ब्रज भूषण सरस्वती शिशु मंदिर, डी-ब्लॉक, शास्त्रीनगर, मेरठ में बड़े धूमधाम के साथ किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना एवं गायत्री मंत्रों के उच्चारण से हुई। दीप प्रज्वलन संरक्षक डॉ. अशर्फी लाल गुप्ता एवं श्री खगेश बहादुर (पूर्व जिला जज) द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य संयोजक एवं अध्यक्ष श्री राकेश गुप्ता (पूर्व प्रधानाचार्य) एवं महामंत्री प्रदीप वार्ष्णेय ने श्री अक्रूर जी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण किया।
गायत्री मंत्रों का उच्चारण श्री आलोक गुप्ता द्वारा किया गया तथा श्री अक्रूर जी की आरती एवं स्तुति सामूहिक रूप से संपन्न हुई। मंच संचालन श्री नितिन वार्ष्णेय एवं विनय गुप्ता द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में बच्चों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिन्हें सभी उपस्थित जनों ने सराहा। उपाध्यक्ष विजय मोहन वार्ष्णेय एवं अन्य पदाधिकारियों ने अतिथियों का स्वागत किया।
विशिष्ट अतिथि श्रीमती उषा शर्मा (कवयित्री) ने अपनी कविताओं से सभी का मन मोह लिया। होली के अवसर पर रंगारंग कार्यक्रमों ने समां बांध दिया।
महामंत्री प्रदीप वार्ष्णेय ने अपने संबोधन में होली पर्व के महत्व पर प्रकाश डाला तथा समाज में प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया।
कार्यक्रम में समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियां देकर सभी का दिल जीत लिया।
अंत में अध्यक्ष श्री राकेश गुप्ता ने धन्यवाद ज्ञापन किया और कार्यक्रम का समापन हुआ।
👉 क्या आप भी अपने समाज की खबरें प्रकाशित करना चाहते हैं?
NGOnews4you.com पर पाएं न्यूज पब्लिकेशन, PR Campaign, Digital Visiting Card और Dedicated Webpage की सुविधा।

Comments