Article Body
श्री वार्ष्णेय सभा संभल की नई कार्यकारिणी गठित, देवेंद्र बने अध्यक्ष, महावीर बने प्रबंधक
संभल: NGO NEWS 4 YOU | श्री वार्ष्णेय सभा, संभल की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। इस दौरान देवेंद्र वार्ष्णेय को अध्यक्ष तथा महावीर प्रसाद को प्रबंधक नियुक्त किया गया।
सभा के पदाधिकारियों ने कहा कि शिक्षित समाज ही देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। सभा के मुख्यालय, जो कि सरायतरीन के बाजार गंज में स्थित है, वहां होली मिलन समारोह का आयोजन भी किया गया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने होली के महत्व पर प्रकाश डाला और समाज में आपसी भाईचारे को बढ़ाने का संदेश दिया। इसके पश्चात वार्षिक चुनाव प्रक्रिया के तहत जगत आर्य को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया।
आम सभा द्वारा समाज के प्रति योगदान को देखते हुए देवेंद्र वार्ष्णेय को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।
📌 नई कार्यकारिणी के पदाधिकारी
- देवेंद्र वार्ष्णेय (अध्यक्ष)
- महावीर प्रसाद (प्रबंधक)
- त्रिभुवन सर्राफ (कोषाध्यक्ष)
- विशाल आर्य 'हैप्पी' (महामंत्री)
- विपिन सर्राफ (वरिष्ठ उपाध्यक्ष)
- विष्णु आर्य, सोनू कुमार गुप्ता एड० (उपाध्यक्ष)
- मनीष सर्राफ (उप-प्रबंधक)
- पराग आर्य, दीपेश वार्ष्णेय (मंत्री)
- लव कुमार आर्य (व्यय निरीक्षक)
- नवरत्न सर्राफ (मीडिया प्रभारी)
📍 कार्यकारिणी सदस्य
- सुशील वार्ष्णेय "मूलचन्द्र"
- गिरिराज किशोर आढ़ती
- सुमित श्याम
- अनुज आर्य
- नितिन प्रकाश
- पुनीत सर्राफ
- शिव कुमार वार्ष्णेय
- प्रवीण कुमार मेडिकल
- अतुल कुमार
- कोशल वार्ष्णेय मेडिकल
- गोपेश वार्ष्णेय
- दीपक कुमार सर्राफ
- शोभित वार्ष्णेय
- चेतन वार्ष्णेय
- शरद वार्ष्णेय
- सुमित मेडिकल
सभा के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए समाज के विकास और एकता को आगे बढ़ाने का आह्वान किया गया।
सम्पूर्ण भारत की वार्ष्णेय समाज की खबरों के लिए एक्सप्लोर करें

Comments