श्री अक्रूर धाम गोपीनाथ फाउंडेशन का निर्विरोध चुनाव सम्पन्न
मथुरा, 5 अप्रैल 2026: आज दिनांक 5 अप्रैल 2026 को श्री अक्रूर धाम गोपीनाथ फाउंडेशन की कार्यसमिति का सामान्य निर्वाचन अत्यंत शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।
कार्यसमिति के सभी 11 पदों के लिए केवल 11 ही नामांकन पत्र दाखिल किये गये। प्रत्येक पद पर एकमात्र प्रत्याशी होने के कारण चुनाव अधिकारी द्वारा सभी उम्मीदवारों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।
नव निर्वाचित कार्यसमिति
- प्रधान: श्री राजकुमार वार्ष्णेय (भट्टे वाले), मथुरा
- वरिष्ठ उपप्रधान: श्री प्रमेश वार्ष्णेय, मथुरा
- उप प्रधान: श्री शिव नारायन वार्ष्णेय, दिल्ली
- उप प्रधान: श्री अनुज कुमार वार्ष्णेय (अन्नू बीडी), अलीगढ़
- उप प्रधान: श्री विनोद कुमार गुप्ता, गौंडा
- महामंत्री: श्री सुधीर कुमार वार्ष्णेय, अलीगढ़
- कोषाध्यक्ष: श्री लवेश वार्ष्णेय, वृंदावन
- मंत्री: श्री रजनीश कुमार, चंदौसी
- मंत्री: श्री अरविंद कुमार, दिल्ली
- मंत्री: श्री ब्रजेश गुप्ता (बंटी), वृंदावन
- मंत्री: श्री अमित गुप्ता (छोटू), अलीगढ़
कार्यक्रम के दौरान सभी सदस्यों ने एक-दूसरे को बधाई दी और संगठन के उज्जवल भविष्य के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
सम्पूर्ण भारत की वार्ष्णेय समाज की खबरों के लिए एक्सप्लोर करें
💬 क्या आपने वृंदावन मथुरा में स्थित श्री अक्रूर धाम के दर्शन किये हैं?
नीचे कमेंट में बताये 👇