अनूपशहर बुलंदशहर में 11 अप्रैल को निकलेगी भव्य शोभा यात्रा
अनूपशहर (बुलंदशहर): श्री वार्ष्णेय नगर सभा (पंजी), अनूपशहर के तत्वावधान में श्री अक्रूर जी महाराज की जयंती के उपलक्ष्य में 11 अप्रैल 2026 को भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।
यह शोभा यात्रा सरस्वती शिशु मंदिर, बदरपुर गंज चौराहा से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए श्री वार्ष्णेय धर्मशाला पहुंचेगी।
📅 दिनांक: 11 अप्रैल 2026 (शनिवार)
⏰ समय: दोपहर 3 बजे
📍 प्रारंभ स्थान: सरस्वती शिशु मंदिर, बदरपुर गंज चौराहा
📍 समापन: श्री वार्ष्णेय धर्मशाला
मुख्य अतिथि
श्री प्रभात गुप्ता जी (पेट्रोल पम्प वाले)
विशिष्ट अतिथि
- श्री विनय कुमार गुप्ता जी
- श्री दीपक वार्ष्णेय जी
दीप प्रज्ज्वलन
डॉ. मुकेश गुप्ता जी (पूर्व प्राचार्य)
कार्यक्रम के उपरांत प्रसाद वितरण की व्यवस्था श्री वार्ष्णेय धर्मशाला में की जाएगी। आयोजकों ने सभी समाज बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।