News Blog Fact Check Press Release Jobs Event Product FAQ Local Business Lists Live Music Recipe

अनिल वार्ष्णेय ने दी अक्रूर जी महाराज जयंती की शुभकामनाएं | वीवीएस राष्ट्रीय संगठन

वीवीएस राष्ट्रीय संगठन के राष्ट्रीय संयोजक एवं गुड़गांव वार्ष्णेय समाज के अध्यक्ष अनिल वार्ष्णेय ने अक्रूर जी महाराज जयंती पर समाज को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

Published on

 

अनिल वार्ष्णेय ने दी अक्रूर जी महाराज जयंती की शुभकामनाएं

गुडगांव: वार्ष्णेय समाज में अक्रूर जी महाराज की जयंती को लेकर उत्साह और श्रद्धा का वातावरण बना हुआ है। इस पावन अवसर पर समाज के विभिन्न पदाधिकारियों द्वारा शुभकामनाएं प्रेषित की जा रही हैं।

--------------

--------------

इसी क्रम में वीवीएस राष्ट्रीय संगठन (रजि.) के राष्ट्रीय संयोजक एवं गुडगांव वार्ष्णेय समाज के अध्यक्ष अनिल वार्ष्णेय ने समस्त वार्ष्णेय समाज को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

अपने संदेश में उन्होंने कहा कि श्री अक्रूर जी महाराज वार्ष्णेय समाज के कुल प्रवर्तक और प्रेरणास्रोत हैं। उनके आदर्श हमें एकता, सेवा और संस्कारों के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं।

उन्होंने समाज के सभी लोगों से अपील की कि वे इस पावन अवसर पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लें और समाज की एकता को मजबूत करें।

अनिल वार्ष्णेय ने कहा कि अक्रूर जी महाराज का आशीर्वाद सदैव समाज पर बना रहे और समाज निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे।

--------------

--------------

सम्पूर्ण भारत की वार्ष्णेय समाज की खबरों के लिए एक्सप्लोर करें


📚 Varshney's Ebooks explore here

Want to engage with this content?

Like, comment, or share this article on our main website for the full experience!

Go to Main Website for Full Features

Deepesh Kurma Varshney

Columnist

दीपेश कुमार वार्ष्णेय सासनी के प्रतिष्ठित व्यवसायी और "साईं सिरामिक (टाइल्स शोरूम)" के संस्थापक हैं। अपनी व्यापारिक कुशलता के साथ-साथ आप सामाजिक उत्थान के प्रति भी पूर्णतः समर्पित हैं। वर्तमान में आप वार्ष्णेय समाज, सासनी के सक्रिय स्तंभ होने के साथ-साथ वीवीएस राष्ट्रीय संगठन (पंजी.) हाथरस इकाई में 'कार्यवाहक जिला संगठन मंत्री' के रूप में अपनी महत्वपूर्ण सेवाएँ दे रहे हैं। वार्ष्णेय समाज के सर्वांगीण विकास और जनकल्याण के प्रति आपकी अटूट प्रतिबद्धता इनके व्यक्तित्व की पहचान है। इस वेबसाइट के माध्यम से आप समाज को नई दिशा देने वाले ज्ञानवर्धक लेख नियमित रूप से साझा करते हैं।

More by this author →

NGO News 4 You: Latest News and Updates about your CommunityGet the latest news and updates from India and around the world on Ngo News 4 You. Stay informed and stay ahead with our breaking news and in-depth analysis

👉 Read Full Article on Website