बरेली में अक्रूर जी जयंती पर शीतल जल प्याऊ का उद्घाटन 11 अप्रैल को
बरेली: श्री वार्ष्णेय सभा (रजि.) बरेली द्वारा वार्ष्णेय कुल प्रवर्तक श्री अक्रूर जी महाराज की जयंती के अवसर पर 11 अप्रैल 2026 को विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर श्री अक्रूर जी महाराज का पूजन एवं शीतल जल प्याऊ का उद्घाटन किया जाएगा।
📅 दिनांक: 11 अप्रैल 2026
⏰ समय: प्रातः 11:00 बजे
📍 स्थान: अलखनाथ टावर, हार्टमेन रोड, बरेली
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से समाजसेवी श्री अजय कुमार गुप्ता (पी.डब्ल्यू.डी.) द्वारा जल प्याऊ का उद्घाटन किया जाएगा। आयोजन में वार्ष्णेय समाज के सभी सदस्यों को सादर आमंत्रित किया गया है।
आयोजकों ने अपील की है कि सभी समाज बंधु इस पावन अवसर पर उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं और समाज की एकता को मजबूत करें।
निवेदक: श्री वार्ष्णेय सभा (रजि.) बरेली
अध्यक्ष: मूलचन्द्र गुप्ता | महामंत्री: जितेन्द्र वार्ष्णेय
-----------------

-----------------
सम्पूर्ण भारत की वार्ष्णेय समाज की खबरों के लिए एक्सप्लोर करें