वजीरगंज में 11 अप्रैल को श्री अक्रूर जी महाराज जयंती पर भव्य कार्यक्रम
वजीरगंज (बदायूं): श्री अक्रूर जी सेवा समिति (रजि.), वजीरगंज के तत्वावधान में 11 अप्रैल 2026 (शनिवार) को श्री अक्रूर जी महाराज की जयंती धूमधाम एवं श्रद्धा के साथ मनाई जाएगी। इस अवसर पर वार्ष्णेय समाज के सभी बंधुओं को सपरिवार आमंत्रित किया गया है।
📅 दिनांक: 11 अप्रैल 2026 (शनिवार)
🪔 हवन एवं पूजन: प्रातः 9 बजे
🚩 रथ यात्रा प्रारंभ: सायं 5 बजे
📍 स्थान: श्री वार्ष्णेय धर्मशाला, हतरा रोड, वजीरगंज
कार्यक्रम के अंतर्गत धार्मिक अनुष्ठानों के साथ भव्य रथ यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोग भाग लेंगे।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में माननीय श्री महेश चन्द्र गुप्ता जी (पूर्व राज्य मंत्री एवं विधायक, उत्तर प्रदेश सरकार) उपस्थित रहेंगे। साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. रवि वार्ष्णेय जी भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे।
आयोजकों द्वारा सभी समाज बंधुओं से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस पावन आयोजन को सफल बनाएं।
निवेदक: समस्त वार्ष्णेय परिवार, वजीरगंज
आयोजक: श्री अक्रूर जी सेवा समिति, वजीरगंज
----------------------

-------------------
सम्पूर्ण भारत की वार्ष्णेय समाज की खबरों के लिए एक्सप्लोर करें