Article Body
चन्दौसी में श्री अक्रूर जी महाराज के जन्मोत्सव पर भव्य शोभायात्रा 11 अप्रैल को
चन्दौसी: वृष्णि वंश नायक परम पूज्य श्री अक्रूर जी महाराज के पावन जन्मोत्सव पर्व के अवसर पर इस वर्ष भी परंपरानुसार भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
श्री वार्ष्णेय यूथ संगठन, चन्दौसी के तत्वावधान में 11 अप्रैल 2026 (शनिवार) को श्री अक्रूर मंदिर, बारहसैनी धर्मशाला, कैथल गेट से विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो नगर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरेगी।
📅 दिनांक: 11 अप्रैल 2026
🪔 पूजन: प्रातः 8 बजे
🎉 शोभायात्रा: सायं 4 बजे से
📍 स्थान: श्री अक्रूर मंदिर, बारहसैनी धर्मशाला, कैथल गेट, चन्दौसी
इस वर्ष शोभायात्रा के मुख्य रथ पर श्री अक्रूर जी महाराज की भव्य पीतल की प्रतिमा स्थापित की जाएगी, जिसे श्री मौसम गुप्ता एवं श्रीमती रागिनी गुप्ता द्वारा सादर भेंट किया गया है।
संगठन के सभी संरक्षक, पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने इस उदार सहयोग के लिए गुप्ता परिवार का हृदय से आभार व्यक्त किया है।
विशेष अपील
सभी समाज बंधुओं एवं विशेष रूप से मातृ शक्ति से निवेदन है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस भव्य शोभायात्रा की शोभा बढ़ाएं।
🔥 “हर घर से निकलेगा एक कदम, अक्रूर जी महाराज के संग!” 🔥
🌸 श्री अक्रूर जी महाराज की जय 🌸

Comments