Article Body
मथुरा-वृंदावन में श्री अक्रूर जी महाराज की जयंती पर हवन पूजन एवं भव्य कार्यक्रम
मथुरा-वृंदावन: श्री अक्रूराय नमः। श्री वार्ष्णेय कुल प्रवर्तक परम पूज्यनीय श्रद्धेय श्री अक्रूर जी महाराज की पावन जयंती के अवसर पर श्री अक्रूर धाम गोपीनाथ फाउंडेशन, मथुरा-वृंदावन में भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
इस पावन अवसर पर सभी सजातीय बंधुओं से सपरिवार एवं इष्ट मित्रों सहित उपस्थित होकर पुण्य लाभ अर्जित करने का अनुरोध किया गया है।
📅 दिनांक: 11 अप्रैल 2026
📍 स्थान: श्री अक्रूर धाम गोपीनाथ फाउंडेशन, मथुरा-वृंदावन
🪔 हवन पूजन: प्रातः 10:30 बजे
🙏 आरती एवं भोग: दोपहर 12 बजे
🍛 प्रसादी: दोपहर 12:30 बजे
श्री अक्रूर धाम केवल एक स्थान नहीं, बल्कि हमारी आस्था, एकता और समर्पण का केंद्र है। यह प्रत्येक वार्ष्णेय बंधु का दायित्व है कि वे अपने आराध्य श्री अक्रूर जी महाराज के दर्शन कर इस पावन अवसर का लाभ उठाएं।
यह पवित्र स्थल आने वाले समय में श्री अक्रूर वंशी बंधुओं के लिए प्रथम पूज्य स्थान के रूप में प्रतिष्ठित होगा।
निवेदक: सुधीर कुमार वार्ष्णेय, महामंत्री, श्री अक्रूर धाम गोपीनाथ फाउंडेशन, मथुरा-वृंदावन
👉 मथुरा वृंदावन से बड़ी अपडेट 🚨
*बिना एक भी वोट पड़े हो गया चुनाव!* 😱
जानिए कौन-कौन बने पदाधिकारी 👇
👉 पूरी खबर यहां पढ़े

Comments