बिल्सी में 11 अप्रैल को श्री अक्रूर जी जयंती महोत्सव 2026 धूमधाम से मनाया जाएगा
बिल्सी (बदायूं): श्री अक्रूर जी सेवा समिति, बिल्सी के तत्वाधान में 11 अप्रैल 2026 को श्री अक्रूर जी महाराज का जन्म उत्सव बड़े ही धूमधाम एवं श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। यह भव्य आयोजन श्री नारायण ग्रीन हाउस, बिल्सी में आयोजित होगा।

📅 दिनांक: 11 अप्रैल 2026 (शनिवार)
⏰ समय: सायं 5 बजे से
📍 स्थान: श्री नारायण ग्रीन हाउस, तहसील रोड, बिल्सी (बदायूं)
कार्यक्रम के अंतर्गत समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा, वहीं समाज के वरिष्ठ नागरिकों का भी सम्मान कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया जाएगा।
इस अवसर पर बच्चों एवं युवाओं द्वारा गायन एवं नृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियां दी जाएंगी, जिससे कार्यक्रम में उत्साह और आनंद का वातावरण बनेगा।
कार्यक्रम का समापन श्री राधा माधव के भजन-कीर्तन के साथ किया जाएगा।
आयोजकों द्वारा समस्त समाज के लिए सपरिवार भोजन एवं जलपान की विशेष व्यवस्था भी की गई है। सभी समाज बंधुओं से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस भव्य आयोजन को सफल बनाएं।
आयोजक: श्री अक्रूर जी सेवा समिति, बिल्सी

सम्पूर्ण भारत की वार्ष्णेय समाज की खबरों के लिए एक्सप्लोर करें